फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: 357वें प्रकाशपर्व पर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, टेका माथा, तस्वीर आई सामनें

Wed, 17 Jan 2024 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Parkash Parv Utsav: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचे। यहां इन्होंने तख्त श्री हरमंदिर दरबार साहिब में माथा टेका। मुख्यमंत्री के पटना साहिब पहुंचते ही प्रबंधन कमेटी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रकाश उत्सव पर्व की बधाइयां दी।
विज्ञापन
357वें प्रकाशपर्व पर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 357वां प्रकाशपर्व बुधवार को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचे। यहां प्रबंधन कमेटी के लोगों ने दरबार साहब में अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरबार साहिब से निकलकर पटना साहिब के प्रांगण में और फिर लंगर हॉल भी गए। जहां उन्होंने बाहर से आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग और बलिदान से भरा है। उन्होंने देश के लिए जो अपनी कुर्बानी दी है, उसका वर्णन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यह सिख श्रद्धालुओं के लिए काफी गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्म उत्सव के अवसर पर सिख श्रद्धालु आज के दिवस को प्रकाश उत्सव पर्व के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुओं का बिहार के आगमन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें प्रकाश उत्सव पर्व की शुभकामना दी।
 

सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इससे पहले पटना साहिब गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बताते चलें कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वां प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर पटना सिटी के तक श्री हरमंदिर साहिब में भव्य रूप से प्रकाश उत्सव पर्व मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रकाश उत्सव पर्व का आज समापन शाम में कर दिया जाएगा। इसे लेकर सिख समुदाय के श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें