फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 29 Jun 2025 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन रविवार को पुराना विवाद फिर से उभर गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में इन दिनों छोटे-छोटे विवाद विकराल रूप लेते जा रहे हैं। मामूली कहासुनी देखते ही देखते गोलीबारी में बदल जा रही है। ताजा मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव का है, जहां रविवार को बच्चों के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के बाद जमकर फायरिंग हुई।

फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रोशन कुमार और शिव शंकर कुमार के रूप में हुई है। रोशन कुमार को नाक में और शिव शंकर को पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन रविवार को पुराना विवाद फिर से उभर गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की गई।

विज्ञापन


पढे़ं: दिनदहाड़े लूट का विरोध करने पर इंजीनियर को गोली मारी, आरोपी मौके से फरार; पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का एक खाली खोखा बरामद किया है। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि विवाद बच्चों को लेकर हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। मामले में नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए एहतियातन इलाके में गश्ती बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें