फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chirag Paswan Ashirwad Yatra: पिता के जन्मदिन पर बोले चिराग पासवान, आप ही का बेटा हूं, हार नहीं मानूंगा

Mon, 05 Jul 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्वर्गीय रामविलास पासवान के जन्मदिन पर उनके बेटे चिराग और प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया और उनकी याद में ट्वीट किया। चिराग पासवान अपने पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा: पिता की जयंती पर किया नमन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जन्मदिन है और इस मौके पर उनके बेटे और लोजपा के युवा नेता चिराग पासवान ने ट्वीट कर उन्हें याद किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामविलास पासवान के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। बता दें कि आज से चिराग पासवान अपने पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा का आगाज करेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर चिराग पासवान ने अपने पिता को याद किया और ट्वीट कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे पापा जी। आप की बहुत याद आती है।मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।आप जहां कहीं भी हैं मुझे इस कठिन परिस्तिथि में लड़ते देख आप भी दुखी होंगे।आप ही का बेटा हूँ , हार नहीं मानूँगा। मैं जानता हूँ आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। लव यू पापा जी। 
 

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
रामविलास पासवान के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मेरे प्रिय मित्र का जन्मदिन है, मैं उनकी उपस्थिति को याद करता हूं। वो भारत के अनुभवी सांसद और प्रशासक थे। जनसेवा और दलितों को सशक्त बनाने में उनकी योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। वह सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे और उन्होंने समाजवादी समूहों से लेकर कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न दलों की सरकारों में मंत्री के रूप में सेवा दी।

पार्टी में अपनी पकड़ साबित कर रहे चिराग
बता दें कि चिराग पासवान के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चिराग हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं और यहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस सांसद हैं। पारस ने पांच और सांसदों को अपने साथ मिलाकर चिराग को अकेले कर दिया है, जबकि पार्टी में चिराग पासवान लोजपा में अपनी पकड़ साबित करने के लिए जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें