फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बागी सांसदों को चिराग ने पार्टी से निकाला, समर्थकों ने पोस्टरों पर पोती कालिख

Tue, 15 Jun 2021 05:37 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

चिराग पासवान के समर्थकों ने पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर पशुपति कुमार पारस समेत पांचों बागी विधायकों के पोस्टरों पर कालिख पोती। 
विज्ञापन
चिराग के समर्थकों ने बागी सांसदों के पोस्टरों पर कालिख पोत दी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजनीति लगातार करवट ले रही है। लोक जनशक्ति पार्टी में बगावत के बाद चिराग पासवान ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पांचों बागी सांसदों को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं, चिराग के समर्थकों ने पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर पशुपति कुमार पारस समेत पांचों बागी सांसदों के पोस्टरों पर कालिख पोती। 

विज्ञापन


चिराग पासवान ने लिया बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी बागी सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके मुताबिक, पशुपति पारस, प्रिंस राज, वीणा देवी, महबूब अली कैसर और चंदन सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोपी पाया गया। ऐसे में इन सभी को पार्टी की सक्रिय सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। इस फैसले के बाद पांचों सांसद पार्टी में किसी भी तरह के फैसले लेने के अधिकारी नहीं होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें