फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आगामी होली, ईद और रमजान के जुमे को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, अश्लील गानों पर लगाई रोक; जानें

Tue, 11 Mar 2025 10:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव के.एस. अनुपम, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को कानून-व्यवस्था और आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में होली और रमज़ान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। अश्लील और भड़काऊ गानों के सार्वजनिक प्रसारण पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर बनी रहेगी। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव के.एस. अनुपम, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आयुष्मान योजना में फर्जी ऑपरेशन का मामला, यूपी राज्य मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


होली और रमजान के मद्देनजर शांति समितियों की बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी लोग अपने त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मना सकें, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें