फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पहले ‘रुपए डबल’ का लालच देकर भरोसा जीतते , फिर पुलिस बनकर लूट लेते थे रकम; ऐसा हुआ ठगी का खुलासा

Fri, 08 May 2026 09:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना में पुलिस ने रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराते और पैसे ठग लेते थे। गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने 10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
पुलिस ने ठग गिरोह को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस ने रुपए डबल करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक एजेंट समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के रामपुर डुमरा गांव निवासी रविंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार, विष्णु कुमार, नारायण कुमार और लखीसराय जिले के बसोचक गांव निवासी एजेंट विपिन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे ठगी
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को रुपए डबल करने का झांसा देकर बुलाते थे। इसके बाद ठगी की पूरी साजिश रची जाती थी। गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वर्दी पहनते थे और लोगों को डराकर उनके पैसे वापस ले लेते थे। बताया जा रहा है कि यदि किसी व्यक्ति को भरोसा दिलाने के लिए आरोपी रकम देते भी थे, तो उसके साथ अपना एजेंट भेज देते थे। रास्ते में एजेंट पुलिस की वर्दी पहनकर उसे रोकता और कथित जांच के नाम पर सारे पैसे वापस ले लेता था।

कई राज्यों में फैला था नेटवर्क
एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि पटना जिले के पंचमहला थाना क्षेत्र स्थित रामपुर डुमरा गांव में कुछ लोग नोट डबलिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके घरों में छापेमारी कर तीन अन्य लोगों और एक एजेंट को पकड़ा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: तीन दिन पहले बेटी का जन्मदिन मनाया, अब टुकड़ों में मिला मेडिकल स्टाफ का शव; जानें पूरा मामला

घर से बरामद हुए लाखों रुपये
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर से 10 लाख 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल में ठगी से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के अधिकांश सदस्य एक ही परिवार से जुड़े हैं। हालांकि, इनके कई एजेंट अलग-अलग राज्यों में सक्रिय हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। साथ ही अन्य राज्यों में सक्रिय एजेंटों की पहचान भी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें