भारतीय जनगणना निदेशालय की टीम से मुलाकात करते सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
- कहीं जाने की झंझट से मुक्ति। आप घर बैठे सुविधाजनक तरीके से जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
- इससे आपके समय की बचत और सटीक जानकारी आप साझा कर सकते हैं।
- आपके परिवार की सही जानकारी जनगणना में जुड़ेगी।
कैसे करें खुद से गणना
- अपने मोबाइल पर जनगणना का आधिकारिक पोर्टल खोलें।
- अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर जनगणना प्रक्रिया का पेज खोलें।
- एक-एक तक सभी 33 सवालों का जवाब दें।
- अंत में सब्मिट करने के बाद आपको SE ID मिलेगी। इसे सुरक्षित कर लें। प्रगणक आपके द्वार आएंगे तो इस ID को आपको उन्हें देना होगा।
जिलाधिकारी ने लोगों ने जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
- फोटो : अमर उजाला
पटना डीएम बोले- जानकारी गोपनीय रखी जाएगी
पटना ज़िलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में किया जाएगा। जिला जनगणना कोषांग, पटना द्वारा इस कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जब भी प्रगणक उनके घर आएं, उन्हें सही एवं पूरी जानकारी दें, जिससे सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन संभव हो सके। जनगणना के आंकड़े देश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण निर्धारक हैं, इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिला में जनगणना कार्य के सुलभ एवं सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु 13-सदस्यीय जिला-स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डीएलसीसीसी) क्रियाशील है। साथ ही कार्यों के त्वरित गति से निष्पादन हेतु जिला जनगणना कोषांग भी सक्रिय है।