फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: 'अगली बार नेता प्रतिपक्ष भी नहीं होंगे तेजस्वी यादव', विदेश यात्रा पर कृषि मंत्री ने कसा तंज

Wed, 07 Jan 2026 03:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा को लेकर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने तीखा तंज कसते हुए उन पर चुनाव हार के बाद विदेश घूमने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत आरा पहुंचे रामकृपाल यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा को लेकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव जनता के बीच रहने के बजाय विदेश यात्रा पर चले गए। हार की समीक्षा करने के नाम पर वे विदेश घूमते रहे। अगर आराम ही करना था तो भारत में भी कई खूबसूरत स्थान हैं। उत्तराखंड, कश्मीर जैसे क्षेत्र मौजूद हैं। उत्तराखंड को तो स्वर्ग कहा जाता है, फिर वहीं क्यों नहीं गए।

'आरजेडी अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही'

विज्ञापन

रामकृपाल यादव ने कहा कि चुनाव हारने के बाद थकान उतारने के लिए तेजस्वी यादव विदेश में सुख-सुविधाएं लेते रहे। अब जब विदेश से लौट आए हैं तो जनता के बीच घूमने निकल पड़े हैं। जाना भी चाहिए, लेकिन अब जनता ने भी उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही। पार्टी सामाजिक न्याय से भटककर पारिवारिक न्याय में सिमट गई है। सामाजिक न्याय अब कहीं नजर नहीं आता।

ये भी पढ़ें- Patna High Court: जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

दरअसल, बुधवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव आरा शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इसी मौके पर उन्होंने तेजस्वी यादव के एक महीने बाद बिहार लौटने और बिहार यात्रा शुरू करने पर तंज कसा।

रामकृपाल यादव ने यहां तक दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें