फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अचानक मोबाइल पटककर गंगा में कूदा युवक; पानी में हाथ-पैर मारे... पर गहराई में समा गया, जानें

Fri, 07 Feb 2025 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: बक्सर में गंगा नदी के घाट पर एक युवक ने अचानक मोबाइल पटककर तोड़ दिया और गंगा में कूद गया। पहले उसने पानी में हाथ-पैर मारने की कोशिश की, लेकिन फिर देखते-देखते ही वह गहराई में समा गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
गंगा नदी के रामरेखा घाट से पानी में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक के गंगा नदी में कूदकर जान देने की सनसनीखेज घटना सामने आई। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक ने पहले अपना मोबाइल पटककर तोड़ा, फिर उसे नदी में फेंका और खुद भी छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन

 
मोबाइल तोड़कर नदी में फेंका
चश्मदीदों के अनुसार, सुबह करीब छह बजे युवक घाट पर आया और कुछ देर गंगा की ओर देखता रहा। अचानक उसने अपना मोबाइल जमीन पर जोर से पटका, फिर उसे उठाकर नदी में फेंक दिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवक ने भी गंगा में छलांग लगा दी। कुछ देर तक वह पानी में संघर्ष करता दिखा, लेकिन फिर देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।

रामरेखा घाट स्थित गंगा आरती ट्रस्ट के मुख्य पुजारी अमरनाथ पांडेय उर्फ लाला बाबा ने बताया कि युवक जींस और शर्ट पहने हुए था। वह बिना किसी झिझक के सीधे नदी में कूद गया। स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते, इससे पहले ही वह तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की घटना की जांच
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू करवाई। उन्होंने बताया कि अब तक युवक की कोई पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट से कोई सुराग मिल सके।
 
घटना को लेकर कई तरह की हो रही चर्चा
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि युवक ने मानसिक तनाव या प्रेम प्रसंग से जुड़े किसी कारणवश आत्महत्या की होगी। खासकर मोबाइल पटकने और उसे नदी में फेंकने की उसकी हरकतों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने मोबाइल में मौजूद किसी जानकारी को मिटाना चाहता था। हालांकि असली वजह तभी सामने आएगी जब उसकी पहचान हो जाएगी और परिजन सामने आएंगे।
 
गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी
पुलिस प्रशासन ने युवक को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ली है। लेकिन तेज़ बहाव और ठंडे पानी के कारण अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान जारी रहेगा और घटना की हर पहलू से जांच की जाएगी।
 
रामरेखा घाट पर घटना के बाद फैली सनसनी
गंगा किनारे बसे बक्सर का रामरेखा घाट धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्थान है, जहां रोज़ सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द युवक की पहचान कर घटना के पीछे की असल वजह का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें