फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विवाहिता ने बंद कमरे में खुद को लगाई आग, साथ में सो रही चार साल की बेटी की भी मौत; जानें मामला

Wed, 30 Oct 2024 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: बक्सर में विवाहिता ने कमरा बंद कर खुद को आग लगा ली। इस दौरान साथ में सो रही उसकी चार साल की बेटी की भी मौत हो गई। हालांकि मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के नावाडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या का खौफनाक कदम उठा लिया, जिसमें उसकी चार वर्षीय बेटी की भी मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि यह हत्या का मामला है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोरानसराय थानाक्षेत्र के नावाडीह गांव की है। 28 वर्षीय उषा देवी ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली, जिससे साथ में सो रही उसकी चार वर्षीय बेटी नंदनी कुमारी भी जल गई। कमरे से धुआं निकलते देख पति धन्नू सिंह ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण असफल रहे।
 
पति-पत्नी के बीच विवाद में हुई घटना
कोरानसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उषा देवी और उसके पति के बीच रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति का कहना है कि विवाद के बाद उषा देवी अपनी बेटी नंदनी के साथ कमरे में चली गई थी, जबकि वह खुद बाहर अपने अन्य बच्चों के साथ सोने लगे।
विज्ञापन

 
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
वहीं, मृतका के मायके वालों ने उषा देवी के पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। उनका कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण महिला की जान चली गई और इसके पीछे पति का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायके वालों ने अब तक कोई औपचारिक आवेदन पुलिस को नहीं दिया है।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और महिला के पति धन्नू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें