फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC Bihar: बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा; नियुक्ति के तीन दिन बाद ही आलोक राज ने छोड़ी कुर्सी

Tue, 06 Jan 2026 04:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष आलोक राज ने इस्तीफा दे दिया है। आईपीएस के रूप में सेवा समाप्ति के तत्काल बाद सरकार ने उन्हें BSSC का अध्यक्ष बनाया था। पहले वह इसके प्रभार में थे।
विज्ञापन
डीजीपी आलोक राज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक राज ने बिहार एसएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष की कुर्सी पद बैठने के तीन दिनों के अंदर उन्होंने इस्तीफ दे दिया। पूर्व डीजीपी 'आलोक राज' ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ परिस्थितियों ऐसी थी कि मैंने इस्तीफा दे दिया। इससे ज्यादा कुछ कहना नहीं है। हालांकि, जिस तरह डीजीपी बनाने के बाद उनसे वह पद रिटायरमेंट के पहले ही छीन लिया गया था, उसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि आलोक राज भारतीय पुलिस सेवा से रिटायरमेंट के बाद सरकार के किसी पद को नहीं लेंगे। आश्चर्यजनक रूप से सरकार ने रिटायरमेंट के साथ ही बिहार कर्मचारी चयन आयोग के स्थाई अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की अधिसूचना जारी की थी

विज्ञापन


एक जनवरी को नीतीश सरकार ने की थी घोषणा 
एक जनवरी को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाने की घोषणा नीतीश सरकार ने की थी। अब अचानक इतने कम समय में उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। दिसंबर 2024 में नीतीश सरकार ने उन्हें बिहार के पुलिस महानिदेशक के पद से हटाया था। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर ही राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक राज को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया था। तब से वह 31 दिसंबर 2025 तक बीएसएससी अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में रहे। इसके बाद वह सेवानिवृत्व हुए और सरकार ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी। लेकिन, कुर्सी पर बैठने के तीन दिन के अंदर ही उन्होंने पद का त्याग कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें