फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Exam: 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, 15.12 लाख देंगे परीक्षार्थी; आनंद किशोर का यह निर्देश जरूर पढ़ें

Sat, 14 Feb 2026 07:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Board News: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ने और क्या कहा? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर 17 फरवरी 2026 से दो पालियों में शुरू होगी। इस बार परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 7,85,722 छात्राएं और 7,26,961 छात्र हैं। इस वर्ष भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा का आयोजन स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में कराने का निर्देश दिया है। सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू करने और परीक्षा में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


तय समय से पहले पहुंचे परीक्षार्थी
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। देर से पहुंचकर जबरन या अवैध रूप से प्रवेश करने को कदाचारमुक्त परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्ष के लिए निष्कासित किया जाएगा और प्राथमिकी दर्ज होगी। यदि जबरन प्रवेश के बाद परीक्षा दी जाती है तो संबंधित केंद्राधीक्षक व अन्य चिन्हित कर्मियों पर निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो स्तर पर होगी जांच, यह सब सामान लेकर नहीं जाएं

  • प्रत्येक परीक्षार्थी की दो स्तर पर फ्रिस्किंग की जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच और मैग्नेटिक वॉच समेत सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफर की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले माइक से लगातार घोषणा कर परीक्षार्थियों को सीधे कक्ष में प्रवेश करने के लिए कहा जाएगा, ताकि गेट पर भीड़ न लगे।

विज्ञापन

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए क्या है इंतजाम?
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए राइटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। समिति ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और नियमों का पालन कर परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करें।
Bhumi Bihar : भूमि सुधार हो तो कैसे? काम के बोझ का मारा है राजस्व लाने और विवाद निपटाने वाला विभाग
विज्ञापन


कंट्रोल रूम 25 फरवरी तक रहेगा सक्रिय
आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा के दौरान त्वरित सूचना आदान-प्रदान और समस्याओं के समाधान के लिए समिति ने कंट्रोल रूम बनाया है, जो 16 फरवरी सुबह 6 बजे से 25 फरवरी शाम 6 बजे तक लगातार कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम के नंबर 0612-2232257 और 0612-2232227 जारी किए गए हैं। जिलों के पदाधिकारी और नोडल अधिकारी समिति के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े रहेंगे, ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें