फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result: मैट्रिक परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में रोहतास के पांच स्टूडेंट्स शामिल, जानें ये कौन हैं?

Sun, 29 Mar 2026 06:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

रोहतास जिले के पांच प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रोहतास के सफल छात्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रोहतास जिले के पांच प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बिहार की मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में स्थान पाया है। इनके प्रदर्शन से न सिर्फ जिले का मान बढ़ा है, बल्कि इन्होंने अपने परिवार को भी गौरवान्वित कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल टॉप 10 में शामिल पांचो बच्चे रोहतास जिले के अलग-अलग प्रखंडों के बताए जाते हैं, जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है।

फेरीवाले की बेटी ने लाया आठवां स्थान
सासाराम प्रखंड के सिकरियां गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर 96.6% के साथ राज्य भर में आठवां स्थान हासिल किया है। खुशी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रहती हैं और इनके पिता साइकिल से घूम घूम कर कपड़ों की फेरी करते हैं। मां वैजयंती देवी एक गृहिणी हैं और बेटी की सफलता से वे काफी भावुक दिखीं। खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों को भी दिया है।

नीरज के पिता किसान
जिले के दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनबीघा गांव के रहने वाले नीरज कुमार ने भी 483 अंक प्राप्त कर राज्य भर में आठवां स्थान लाया है। नीरज के पिता लक्ष्मी कुमार सिंह खेती और मजदूरी का काम करते हैं, जबकि मां चिंता देवी गृहिणी हैं। एके जैन हाई स्कूल दरिहट के विद्यार्थी रहे नीरज ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय के शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


चंदा को मिला नौवां स्थान
रोहतास जिले के नटवार क्षेत्र के जनता हाई स्कूल तेजुअज की छात्रा चंदा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में 9वां रैंक हासिल किया है। चंदा एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं और इनके पिता व्यव्साई है। बेटी की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें- जलती चिताओं के बीच जगी ज्ञान की लौ: श्मशान घाट में रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थी माही; मैट्रिक में ले आई 454 अंक

गोडा़री के प्रियांशु को मिला नौवां रैंक
काराकाट प्रखंड के आर आर हाई स्कूल गोडारी के प्रियांशु कुमार ने भी मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक हासिल कर 96.4% के साथ नौवां स्थान हासिल किया है। परिजनों के अनुसार प्रियांशु बचपन से हीं काफी मेधावी छात्र था और मैट्रिक परीक्षा के लिए उसने काफी मेहनत की थी। प्रियांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन


दीपशिखा का प्रदेश भर में दसवां स्थान
दीपशिखा ने एसजीएनएम हाई स्कूल, परसथूआ से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इन्हें मैट्रिक परीक्षा में 481 अंकों के साथ राज्य भर में दसवां रैंक हासिल हुआ है। दीपशिखा की सफलता से घर में उत्सव का माहौल है और रिश्तेदारों से भी खूब बधाइयां मिल रही हैं।


 

रोहतास की सफल छात्रा।

 

सफलता पर मुंह मिठा करते हुए परिजन।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें