फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बीएमपी जवान ने कार्बाइन से खुद को गोली मारी, थाने में मची अफरा-तफरी

Fri, 24 Jul 2026 05:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के करवंदिया थाना में तैनात बीएमपी जवान किशोर राणा ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी सर्विस कार्बाइन से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में शुक्रवार को बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस कार्बाइन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना करवंदिया थाना परिसर की है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करवंदिया थाना में तैनात बीएमपी जवान ने अपनी कार्बाइन से सिर में गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना रोहतास जिले के करवंदिया थाना परिसर में हुई, जहां जवान रिजर्व पुलिस के रूप में तैनात था। यह घटना शुक्रवार को सामने आई। घटना के बाद तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 46 वर्षीय किशोर राणा के रूप में हुई है। वह झारखंड के रांची जिले के दरौंदा का रहने वाला था। वह युवराज राणा का पुत्र था और बीएमपी का जवान था।

जानें पूरा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान ने अपनी सर्विस कार्बाइन से सिर में गोली मार ली। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि गोली सिर के दाहिने हिस्से से अंदर गई और बाएं हिस्से से बाहर निकल गई। जवान के सिर में केवल एक ही गोली लगी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद रोहतास पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस मामले में अभी तक रोहतास पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें-  भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


अवसाद में आत्महत्या की आशंका

साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार जवान पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या अवसाद में हो सकता था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें