जानिए, शिक्षा मंत्री के किस बयान के बाद शुरू हुआ बवाल
हाल में ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा था कि बिहार लोक सेवा आयोग 16 से 19 दिसंबर 2025 के बीच चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा लेगी। इसमें 26 हजार से अधिक पद शामिल होंगे। परीक्षा का परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 के बीच घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद शिक्षक अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि टीआरई 3 में भी काफी पद रिक्त बचे थे। इतना ही नहीं सरकार पूर्व में एक लाख से अधिक पदों पर बहाली की बात कह चुकी है, ऐसे में इतने कम पदों पर बहाली के कारण कई अभ्यर्थी नौकरी से वंचित रह जाएंगे। इसलिए सरकार दुबारा इस पर विचार करे।