फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंदौर से बिहार प्रेमिका के लिए पहुंचा आशिक, इनकार पर बिजली के खंभे पर चढ़कर मचाया बवाल, मचा हड़कंप

Thu, 30 Apr 2026 11:01 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव में इंदौर के एक युवक ने प्रेमिका से मिलने से इनकार किए जाने पर बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराइन गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था, लेकिन युवती द्वारा मिलने से इनकार करने पर उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक ने अपना नाम प्रशांत जैन बताया है, जो इंदौर के उस्मान नगर मोहल्ला निवासी अजय जैन का पुत्र है।

विज्ञापन


प्रेमिका से मिलने पहुंचा था इंदौर से
जानकारी के अनुसार, युवक मकराइन गांव की एक युवती के संपर्क में था। जब युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू की, तो वह उसे मनाने के लिए इंदौर से रोहतास पहुंच गया। यहां जब युवती ने मिलने से साफ इनकार कर दिया तो युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने बेल्ट से गले में फंदा लगाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने हाथ पर प्रेमिका का नाम लिखा हुआ था और उसकी तस्वीर वाली टी-शर्ट भी पहन रखी थी।

स्थानीय लोगों ने बचाई युवक की जान
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को खंभे से सुरक्षित नीचे उतारा और इलाज के लिए डेहरी स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को बेहोशी की हालत में लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति में सुधार है और वह बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्णिया में भू-माफिया और अफसरों की मिलीभगत, विधवा की जमीन पर म्यूटेशन की तैयारी, DM से न्याय की गुहार
विज्ञापन


वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रोहतास पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक व उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें