फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat : पटना के चार प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पहले की गई छुट्टी; पुलिस जांच को पहुंची

Tue, 21 Jul 2026 01:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : कई महीनो तक लगातार कोर्ट को उड़ाने की धमकियां ईमेल से आती रहीं। पुलिस ने कुछ मामलों में तह तक पहुंचाने का दावा भी किया। लेकिन, फिर डाकघर और उसके बाद अब बड़े प्राइवेट स्कूलों के लिए ऐसी धमकी आई है।
विज्ञापन
स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के चार बड़े प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है। बिहार के अन्य जिलों में भी इन धमकियों के बाद स्कूलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल जिन चार स्कूलों का नाम सामने आया है उनमें दानापुर और शाहपुर इलाके के विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पूर्व निर्धारित समय से पहले छुट्टी देकर बच्चों को घर भेज दिया गया है। पुलिस टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की गई। पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

दानापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत कुमार ने बताया कि दानापुर के चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक जांच में ईमेल में 'खालिस्तान' शब्द का उल्लेख मिला है। फिलहाल ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्कूलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें