फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 13 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी, परिजन बोले- पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 19 Apr 2026 06:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: परिजनों का कहना है भोला के शरीर पर चोट के निशान थे। इसे देखकर स्पष्ट लग रहा है कि उसकी हत्या की गईं है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
पटना के बिक्रम में किशोर की हत्या की आशंका।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानीतालाब थाना क्षेत्र के बराह गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बच्चे का शव घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

 

मृतक की पहचान रामकुमार यादव के 13 वर्षीय पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जब वे घर पहुंचे तो देखा कि भोला घर के बाहर पड़ा हुआ है। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनका आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को घर के बाहर छोड़ दिया। हालांकि, मौत कैसे और कब हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पालीगंज डीएसपी-2 पंकज शर्मा और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी सूचना दी। इसके बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

 

स्थानीय लोगों के अलग-अलग दावे

वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक भोला कुमार नशे का आदी था और संभव है कि उसी कारण उसकी मौत हुई हो। हालांकि, इस संबंध में परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

 

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें