फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिल्ली जाने से पहले नितिन नवीन मंदिर गए, पिता को भी किया नमन; कहा- जो सोचा नहीं, वह भाजपा में ही संभव

Mon, 15 Dec 2025 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitin Nabin News: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वहां पर सबसे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने पटना में क्या किया? क्या बातें कहीं लिए जानते हैं...
विज्ञापन
महावीर मंदिर में पूजा करते नितिन नवीन और दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने दिन की शुरुआत भगवान हनुमान की पूजा कर की। सुबह 7:00 ही वह महावीर मंदिर पहुंचे वहां पर पूजा अर्चना की यहां पर उन्होंने न्यास बोर्ड के पूर्व सचिव और दिवंगत कुणाल किशोर को श्रद्धांजलि दी इसके बाद सीधे राजवंशी नगर स्थित नवीन किशोर सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचे। यहां पर उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और विधायक संजीव चौरसिया समेत कई भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। नितिन नवीन ने अपने पिता को नमन किया उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कुछ देर बाद नितिन नवीन दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन

यह केवल भी भाजपा में संभव

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व में सभी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है और मैं उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और नेतृत्व को आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेवारी मुझे सौंपी जाएगी, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। यहां किसी साधारण कार्यकर्ता को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जा सकती है।

विज्ञापन

नवीन सिन्हा पार्क में अपने पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला
आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित की जाएगी
नितिन नवीन ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसे पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर हर राज्य में पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य है। भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें