फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सियासत: भाजपा विधान पार्षद ने नीतीश को बताया शराब घोटालेबाज

Fri, 04 Jun 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा विधान पार्षद टुन्ना जी पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगा कर गठबंधन को संकट में डाल दिया है। पांडेय ने कहा, नीतीश कुमार शराब घोटालेबाज हैं। उन्हें बहुत जल्द जेल जाना होगा। इस बयान के बाद जदयू की ओर से संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पर उंगली उठाने वालों की उंगली काट ली जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पाण्डेय ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को परिस्थितियों का मुख्यमंत्री बताया था। पाण्डेय के बयान के बाद अब भाजपा और जदयू के नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। हालांकि पाण्डेय ने अपने ट्वीट पर अब तक खेद नहीं जताया है।

उधर प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति ने एमएलसी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं, जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि  उनकी पार्टी छोटे स्तर के भाजपा नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें