फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने जदयू छोड़ किसी सहयोगी को नहीं दी सीट; चारों सीटों के प्रत्याशी घोषित, नाम जानिए

Tue, 29 Sep 2026 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Election: बिहार विधान परिषद की चार सीटों पर जनता दल यूनाइटेड ने पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। अब शेष चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। नाम चौंकाने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पिछले कई दिनों से भाजपा की लिस्ट का लोग इंजतार कर रहे थे। मंगलवार दोपहर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। खास बात यह है कि बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने जदयू के अलावा अपने किसी भी अन्य सहयोगी दलों को एक भी सीट नहीं दिए हैं। आठ सीटों में चार सीट जदयू को दिया और चार पर आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। 

विज्ञापन


भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एनके यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

जानिए जदयू ने कहां से किन्हें दिया टिकट
जदयू ने 23 सितंबर को चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने पटना स्नातक से मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को फिर मैदान में उतारा है। इसके अलावा तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक सीट पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। हालांकि, मोकामा के विधायक अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार का विरोध कर रहे थे। उन्होंने जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की भी बात कही लेकिन इन सबके बावजूद नीरज कुमार पर जदयू ने फिर से भरोसा जताया है। 

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार
पटना स्नातक नीरज कुमार
तिरहुत स्नातक अभिषेक झा
सारण शिक्षक आनंद पुष्कर
दरभंगा शिक्षक घनश्याम राय

विज्ञापन

जानिए जनसुराज ने किन्हें-कहां से दिया टिकट?
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अब सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने 20 सितंबर को पांच नामों की घोषणा की थी और 24 सितंबर को बाकी तीन सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी सामने रख दिए। हालांकि तिरहुत शिक्षक से उम्मीदवार बनाए गए भूषण झा ने पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया। इसके बाद जनसुराज ने राजद छोड़कर आए श्याम नंदन यादव को टिकट दिया। 

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार
पटना स्नातक डॉ. अनुज सिंह
तिरहुत स्नातक डॉ. विमोहन कुमार
दरभंगा स्नातक रवींद्र यादव
कोसी स्नातक रजनीश रंजन
पटना शिक्षक डॉ. दिव्या ज्योति
दरभंगा शिक्षक एसपी राय
सारण शिक्षक आफाक अहमद
तिरहुत शिक्षक श्याम नंदन यादव


जानिए राजद ने कहां से किन्हें दिया टिकट
राजद ने सबसे पहले अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी ने पटना की दोनों सीटों के अलावा कोसी, दरभंगा, सारण और तिरहुत में प्रत्याशी उतारे हैं। राजद ने अभी दरभंगा शिक्षक और तिरहुत शिक्षक सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार
पटना शिक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह
पटना स्नातक दिलीप कुमार
कोसी स्नातक नितेश कुमार
दरभंगा स्नातक अनिल कुमार झा
सारण शिक्षक प्रो. जयराम यादव
तिरहुत स्नातक डॉ. रश्मि विनायक गौतम


जानिए 2020 के विधान परिषद चुनाव का हाल
साल 2020 के विधान परिषद चुनाव में इन आठ सीटों पर अलग-अलग दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन रहा था। उस समय जदयू ने पटना स्नातक और तिरहुत स्नातक सीटें जीती थीं। भाजपा ने कोसी स्नातक और पटना शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक सीट जीती थी, जबकि CPI ने तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की थी। दरभंगा स्नातक सीट पर निर्दलीय सरवेश कुमार विजयी हुए थे। तिरहुत स्नातक से देवेश चंद्र ठाकुर जीते थे लेकिन जदयू ने उन्होंने लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। जीतने के बाद यह सीट खाली हो गई। उपचुनाव में बंशीधर ब्रजवासी ने इस सीट पर जदयू के उम्मीदवार अभिषेक झा को हरा दिया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें