फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: धनसा घाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, जंगल में तड़पता रहा घायल बाइक सवार

Mon, 02 Mar 2026 05:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: रोहतास के धनसा घाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 30 वर्षीय हरेंद्र खरवार की मौत हो गई। हादसा लोसईंया घनघोर जंगल में हुआ। घायल युवक देर तक तड़पता रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत धनसा घाटी में बीती रात एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की रात जंगली इलाके में हुई। मृतक की पहचान धनसा गांव निवासी रामसागर खरवार के 30 वर्षीय पुत्र हरेंद्र खरवार के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

 
रौंदते हुए फरार हुआ ट्रैक्टर
जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र खरवार बीती रात बरकट्टा बाजार से जंगल के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घनघोर जंगल में एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे के बाद युवक घायल अवस्था में काफी देर तक जंगल में ही पड़ा तड़पता रहा। बाद में रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीण उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें- Bihar: बिहार से लाखों का इनामी ‘नूर’ गिरफ्तार, जाली नोट रैकेट से जुड़ा होने का आरोप; क्या है नेपाल कनेक्शन?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोसईंया घनघोर जंगल में हुई घटना
रोहतास थाने के चौकीदार संतोष कुमार ने बताया कि घटना बीती रात लोसईंया घनघोर जंगल में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान और तलाश के प्रयास जारी हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें