फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गंगा में थर्मोकोल नाव से शरारत कर रहे थे युवक, बीच धारा में डूबने लगे; SSB जवानों ने सभी को बचाया

Mon, 23 Jun 2025 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना के संबंध में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गंगा में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक कमांडेंट अजीत कुमार जडेजा के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
गंगा नदी में रेस्क्यू अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के भद्र घाट गंगा नदी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां आधा दर्जन युवक थर्मोकोल की बनी अस्थायी नाव पर सवार होकर गंगा नदी में शरारत कर रहे थे। देखते ही देखते वे सभी युवक नदी की बीच धारा तक पहुंच गए, जहां असंतुलन के चलते उनकी नाव डूबने लगी और सभी युवक डूबने लगे।

घटना के दौरान घाट पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (SSB) के जवानों की नजर इन युवकों पर पड़ी। जवानों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि थर्मोकोल से बनी नाव पर सवार युवक बीच गंगा में मस्ती कर रहे थे। जैसे ही नाव असंतुलित हुई, सभी युवक शोर मचाते हुए पानी में गिर पड़े और तैरने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन


पढ़ें: लखीसराय में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप की शुरूआत, पासपोर्ट सेवा के लिए एक सराहनीय पहल

घटना के संबंध में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गंगा में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक कमांडेंट अजीत कुमार जडेजा के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बचाए गए सभी युवक पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के पानी टंकी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। SSB की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन की ओर से युवाओं को गंगा में इस तरह की लापरवाही न करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें