फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के 17 जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट; पटना में 28 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 26 Jul 2026 10:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही वज्रपात के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कई जिलों में आज धूप निकली है। पटना, पूर्णिया समेत कई जिलों कड़ी धूप के कारण उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। आज मौसम विभाग ने जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 

वहीं पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका और भागलपुर समेत राज्य के शेष जिलों के लिए फिलहाल कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि इन इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन

पटना में 30 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। 26 से 30 जुलाई के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर बारिश, मेघगर्जन तथा धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 28 जुलाई को तापमान में हल्की गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस अवधि में बीच-बीच में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 28 जुलाई को एक-दो दौर की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें