फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा सात डिग्री तक पहुंचा; कोहरे के कारण आरा-पटना में सड़क हादसा

Sat, 13 Dec 2025 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और भी ज्यादा घना होगा। दृश्यता काफी कम हो सकती है। इसलिए वाहन चालक सावधान रहें। हर हाल में परिवहन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 
विज्ञापन
कोहरा से वाहन चालक परेशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान अब सात डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में आठ जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। इधर, रात और सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पटना में बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में दो ट्रक और एक हाईवा आपस में टकरा गए, जिससे तीनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं आरा के कोइलवर पुल के पास कंटेनर ने खड़े किनारे ट्रक में टक्कर मार दी है। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों हादसों कुल चार लोग घायल हुए। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने वाहन चालकों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि कोहरा और भी ज्यादा बढ़ेगा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। अगले तीन दिन के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि अगले 2–3 दिनों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की आशंका है। तापमान के रुझान को लेकर पूर्वानुमान है कि अगले 4–5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले 2–3 दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर बना रहेगा।

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.6  डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज में दर्ज किया गया, जबकि पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस से 28.6  डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अधिकतम तापमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में किसी तरह का खास बदलाव नहीं देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो किशनगंज में सबसे कम 7.6  डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.6  डिग्री सेल्सियस से 15.5  डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और इसमें भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी देखने को मिली, जहां गयाजी में न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें