फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से नौ की मौत; मौसम विभाग में कहा-सावधान रहें

Mon, 20 Jul 2026 08:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: बिहार में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। 23 जुलाई तक बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने किया अपील की है।
विज्ञापन
पटना में बारिश ने दी राहत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। पिछले दो दिनों से पटना समेत कई जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत दिल दी। रविवार रात पटना में बारिश हुई। वहीं वज्रपात से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा नालंदा में तीन, सारण में दो, सिवान में दो, बक्सर में एक और रोहतास में एक शख्स की मौत हुई। आज सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह पटना समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के 30 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। 

 

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

अररिया, अरवल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और वैशाली जिले के कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई तक बिहार के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, बिजली चमकने और वर्षा के साथ तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आम लोगों से क्या अपील की?

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें, पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे ढांचों के नीचे शरण न लें। खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और तेज हवा व खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम सामान्य होने तक प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी सलाह का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें