फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार के 34 जिलों में यलो का अलर्ट, पटना में रुक-रुक कर हो रही है बारिश; जानिए मौसम का हाल

Fri, 31 Jul 2026 01:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Weather News: बिहार में मानसून की स्थिति थोड़ी मजबूत हुई है। आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। पटना में बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। मौसम विभाग ने आम लोगों को सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। सावन शुरू होने के साथ ही मौसम ने भी करवट ली। पिछले 36 घंटे से पटना समेत कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह भी पटना के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बिहार के 34 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई और एक अगस्त को पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, जमुई और बांका समेत राज्य के अधिकांश जिले यलो अलर्ट के दायरे में हैं। 
विज्ञापन

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने वाला एसटीएफ जवान गिरफ्तार
विज्ञापन


मौसम विभाग ने क्या सावधानी बरतने की अपील की

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • तेज हवा और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • किसान और आम नागरिक मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।
  • वज्रपात के समय सुरक्षित भवन के अंदर रहें।

पटना में चार अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में 31 जुलाई से चार अगस्त तक मौसम मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा तथा अधिकांश दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि चार अगस्त को बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें