फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, पारा सात डिग्री तक नीचे चला गया; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Sat, 06 Dec 2025 10:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मौसम विभाग ने बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आने वाले 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी। इसलिए सावधान रहें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। 
विज्ञापन
बढ़ने लगी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में कनकनी बढ़ गई है। सर्द पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री (औरंगाबाद) तक चला गया है। इसमें और गिरावट आने के आसार हैं। शनिवार सुबह भी बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया के कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिला। हालांकि, पछुआ हवा चलने से कोहरा सुबह नौ बजे तक लगभग छंट गया। धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवा के सक्रिय होने से अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है। ऐसे में सुबह और रात की ठिठुरन और बढ़ेगी।

कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों तथा न्यूनतम तापमान में अगले तीन-चार दिनों तक कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंड का असर इसी तरह जारी रहने का अनुमान है। 
Indigo Crisis : इंडिगो की उड़ान थमने से बिहार में कहां-क्या परेशानी, यह खबर पढ़कर ही यात्रा करें

24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24.1 से 28.2 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा। रात का पारा गिरावट के साथ नीचे गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री तक नीचे आया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें