फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: इन जिलों में पछुआ हवा बढ़ाएगी कनकनी; तिरहुत, कोसी समेत कई प्रमंडल में कोहरे से राहगीर परेशान

Fri, 28 Nov 2025 08:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मौसम विभाग ने बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज से पछुआ हवा के कारण ठंड और बढ़ेगी। इधर बढ़ते ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
कोसी तिरहुत समेत कई प्रमंडल में खेतों में कोहरा देखा गया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अब सुबह और रात को कनकनी वाली ठंड महसूस होने लगी है। आगे वाले सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। शुक्रवार सुबह पटना पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय समेत कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पटना के कई इलाको में सुबह साढ़े सात बजे तक कोहरा कम हो गया और धूप खिल गई। 

 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों के बाद ठंड और बढ़ेगी। तिरहुत, मिथिला, कोसी और सीमांचल के जिलों में पछुआ हवा चलने के आसार हैं। इसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस कारण कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि घर से बाहर गर्म कपड़े पहन कर ही निकले। हर हाल में सावधानी बरतें। 

विज्ञापन

औरंगाबाद में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अररिया के फारबिसगंज में सबसे अधिकतम गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक ठंड औरंगाबाद में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में एक से तीन की वृद्धि दर्ज की गई जबकि शेष भागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गयी। वहीं सबसे कम दृश्यता 450 मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया।

Bihar News: जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप, आईटीआई कॉलेज पर चला बुलडोजर, फायरिंग, मची अफरा-तफरी

चार दिनों के बाद गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के एक या दो स्थानों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें