फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पांच दिन तक धूप दिलाएगी ठंड से थोड़ी राहत, इसके बाद बूंदाबांदी के भी आसार; 17 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

Mon, 12 Jan 2026 11:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Weather Forecast: पिछले 24 घंटे में कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई। दरभंगा और वाल्मीकिनगर में भीषण शीत दिवस रहा, जबकि अररिया, मोतिहारी, नालंदा, वैशाली और मुंगेर में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
पटना में धूप सेंकने घर से बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना समेत कई जिलों में धूप ने ठंड से थोड़ी राहत दी है। यह स्थिति पांच दिनों तक रहेगी। इस कारण न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। हालांकि, धूप रविवार को भी निकली थी लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली थी। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक ठंड समस्तीपुर में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 15 जिलों का तापमान साढ़े आठ डिग्री से कम रहा। शाम होते ही एक बार फिर कनकनी बढ़ने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और अगले पांच दिनों तक दिन में खिली धूप निकलने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुहासा धीरे-धीरे कम होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 17 जनवरी के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। आसमान में बादल भी छाए रहने के आसार है। कुछ इलाकों मेें बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से के कुछ स्थानों पर कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनने की संभावना है। वहीं उत्तर और दक्षिण-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर बरकरार रहेगा। अगले सात दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, इसके बाद दो से चार डिग्री की गिरावट का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान एक से चार डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जबकि इसके बाद अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

पटना में 16 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में 12 से 16 जनवरी तक सुबह के समय कोहरे का असर बना रहेगा। 12 और 13 जनवरी को सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार हैं, जबकि 14 और 15 जनवरी को सुबह मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से घटकर 19 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर रात ठंड का एहसास बना रहेगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का हुआ निधन, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने जताया दुख

कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी बिहार के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। सुबह 6:43 बजे जारी पहली चेतावनी में मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा या कुहासा छाए रहने की आशंका जताई गई थी, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद सुबह 6:58 बजे मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी को अपडेट किया और मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। विभाग के अनुसार इन जिलों में घना से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और आवश्यक होने पर लाइट का उपयोग करें। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात के साथ-साथ हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


जानिए किस जिले में कितनी ठंड पड़ी
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर के पूसा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं किशनगंज में तापमान 7.1 डिग्री, मधेपुरा में 5.3 डिग्री, सुपौल में 8.6 डिग्री और पूर्णिया का 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री, मोतिहारी में 8.5 डिग्री, मधुबनी में 8.0 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सारण के छपरा में 8.4 डिग्री और सीवान के जीरादेई में 6.4 डिग्री तापमान रहा। दक्षिण बिहार की बात करें तो राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में 8.2 डिग्री, नालंदा (राजगीर) में 10.2 डिग्री, औरंगाबाद में 8.1 डिग्री और डेहरी में 10.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सासाराम में 10.2 डिग्री और बक्सर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री, मुंगेर में 9.7 डिग्री, सबौर में 5.2 डिग्री और अररिया के फारबिसगंज में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें