फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में सर्द हवा ने बढ़ाई कनकनी, छह जिलों का तापमान आठ डिग्री से कम; जानिए मौसम का हाल

Tue, 13 Jan 2026 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: पिछले 24 घंटे में कई जिलों का तापमान नौ डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा ठंडी भागलपुर के सबौर में पड़ी। पटनावासियों को धूप निकलने के कारण थोड़ी राहत जरूर मिली है। यहां न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। जानिए कहां कितनी ठंड पड़ी...
विज्ञापन
ठंड से बचने को आग तापते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में आज धूप तो निकली है लेकिन सर्द हवा के कारण लोगों को कनकनी से राहत नहीं मिल रही है। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह इन इलाकों में कई जगह घना कोहरा देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वाहनों चालकों को सावधानी बरतने की अपील की है। बाकी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि अगले चार दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभा आएगा। इसके बाद बिहार का मौसम बदलेगा। कई जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। सबसे कम अधिकतम तापमान मुजफ्फरपुर में 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की प्रवृत्ति के साथ तापमान लगभग स्थिर बना रह सकता है।

जानिए किस जिले में कितनी ठंड पड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार मंगलवार (13 जनवरी 2026) को राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान एकल अंक में दर्ज किया गया। इस दौरान भागलपुर जिले के सबौर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मधुबनी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, सुपौल में 10.1 डिग्री, पूर्णिया में 9.1 डिग्री और किशनगंज में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अररिया के फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुजफ्फरपुर में पारा 10.2 डिग्री और मोतिहारी में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। समस्तीपुर में 7.7 डिग्री, वैशाली में 9.2 डिग्री, छपरा में 8.5 डिग्री और जीरादेई में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन

Bihar : 2026 में नीतीश कुमार रिटायर होंगे? 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा करते हुए क्या संदेश देंगे बिहार के सीएम
विज्ञापन


गया का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री 
पटना में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, नालंदा (राजगीर) में 10.2 डिग्री और गया में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। रोहतास के सासाराम और डेहरी में पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अरवल में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मुंगेर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, भागलपुर में 8.1 डिग्री और खगड़िया क्षेत्र के अगवानपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है, हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर अभी बना रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें