फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इतने जिलों में शीत दिवस का अलर्ट! कल से पटना में भी स्कूल खोलने का आदेश; 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 11 Jan 2026 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Aaj ka Mausam: बिहारवासियों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट है। सर्द हवा हाड़ कंपा रही है। 15 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। सावधानी की अपील के बीच स्कूल खोलने का आदेश आ गया है।
विज्ञापन
बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह पटना समेत कई जिलों में धूप तो निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं। सर्द हवा के कारण कनकनी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान के अनुसार, 15 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। मौसम विभाग लोगों को चेतावनी दे रहा है। जिला प्रशासन इंतजाम की बात कह रहा है। इस बीच, छठी व उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने का आदेश आ गया है। पटना डीएम की ओर से छठी कक्षा से ऊपर की कक्षा साढ़े 10 बजे से शुरू करने का आदेश आया है। इसके लिए बच्चे शीतलहरी में सुबह साढ़े 8 बजे से स्कूल निकलने लगेंगे।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय में घना कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, खगड़िया जमुई, बांका, भागलपुर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

जानिए 15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
12 जनवरी को पूरे बिहार में शीत दिवस और घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। 13 जनवरी को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं 14 जनवरी को जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बांका को छोड़कर पूरे बिहार में शीत दिवस और घना कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 जनवरी को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में घना कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यानी 16 जनवरी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम
 बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया, छपरा, दरभंगा, अररिया, मधेपुरा, वैशाली, सहरसा, अरवल और मुंगेर जिले के कुछ स्थानों पर भीषण शीत दिवस की स्थिति रही, जबकि पटना और भागलपुर जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद जिले में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 14.2 डिग्री सेल्सियस में रहा। बीते 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि शेष भागों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गया में 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान 4.2 से 10.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान लगभग स्थिर रहा।

Bihar Budget: बिहार बजट पेश करने की तैयारी में जुटी नीतीश सरकार, इन चीजों पर फोकस; 2020 से अब तक का गणित देखें

न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण
कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों में सबसे कम दृश्यता पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में दर्ज की गई, जहां दृश्यता घटकर मात्र 40 मीटर रह गई। घने कोहरे के कारण पटना के बाढ़ में भीषण हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में क्रमिक गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं, जिसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें