फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के कितने जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट? पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 17 लोगों की मौत

Sat, 30 May 2026 08:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 30 मई से एक जून तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पटना में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आधार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कैमूर, रोहतास, बक्सर भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


एक जून तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 मई को  सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एक जून को कैमूर, रोहतास, बक्सर भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 

पटना में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
पटना के मौसम की बात करें तो आज सुबह से ही धूप निकली है। आसमान बिल्कुल साफ है। कुछ स्थानों पर आज बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटे में पटना में आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 106 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण करीब सवा सौ पेड़ पटना जिले में गिरे। पटना जू, पटेल गोलंबर, चितकोहरा, वीरचंद पटेल रोड, गर्दनीबाग समेत कई जगहों पर पेड़ गिरे। इतना ही नहीं खराब मौसम का असर रेल और हवाई सेवा पर भी पड़ा। पांच विमानों का रूट डायवर्ट किया गया है।  
विज्ञापन

Bihar Encounter: गोपालगंज में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था 50 हजार का इनामी आकाश, जवाबी फायरिंग में गिरा
विज्ञापन


17 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई
बिहार में खराब मौसम के कारण 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आने से हुई है। पटना के फुलवारीशरीफ में दो, पालीगंज में एक, मनेर में एक और बाढ़ में एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से चली गई। वहीं गया में तीन, औरंगाबाद में दो, नवादा में दो, पूर्वी चंपारण में दो, रोहतास में एक, सारण में एक और खगड़िया में एक शख्स की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें