फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 25 Jul 2025 08:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा कि यदि आप खुले में हों तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को अपने खेतों में न जाने और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
पटना के कई इलाकों में बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सभी जिलों में अगले तीन दिनों बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को मुजफ्फरपुर, वैशाली, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया,  पटना, मधुबनी  सुपौल, अररिया, किशनगंज में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। 

विज्ञापन

22 साल बाद दो भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा, आरोपी पिता की ट्रायल में हो चुकी है मौत
विज्ञापन


पटना में सुबह से ही बारिश

शुक्रवार सुबह से ही पटना, बेगूसराय, भागलपुर, वैशाली समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। पटना में सुबह आठ बजते ही अंधेरा जैसा हो गया। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में पूरवा हवा चल रही है। यह बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही है। अगले तीन दिनों तक राज्य के 28 जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें