Bihar: विकास सिंह ने कहा कि भभुआ विधानसभा सहित पूरे कैमूर जिले में यदि किसी पार्टी ने आमजन के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी है, तो वह बहुजन समाज पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिनका नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया गया है, जिनमें ज्यादातर वंचित समाज के लोग शामिल हैं।
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के पसाई और बड़का गांव पंचायत में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश महासचिव सह भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने किया।
इस दौरान संबोधित करते हुए विकास सिंह ने कहा कि भभुआ विधानसभा सहित पूरे कैमूर जिले में यदि किसी पार्टी ने आमजन के हक और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी है, तो वह बहुजन समाज पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जिनका नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया गया है, जिनमें ज्यादातर वंचित समाज के लोग शामिल हैं। उनके मताधिकार को छीना जा रहा है, लेकिन जब तक वह हैं, अपने लोगों के हक और अधिकार को खत्म नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम में भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर कुमार, बसपा नेता रविकांत सिंह पटेल, रामपुर प्रखंड अध्यक्ष बबुआ राम, प्रखंड महासचिव राजनाथ राम, जीतेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार, राजू राम, कमलेश कुमार, कृष्णा कुमार, सुजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।