Bihar Vidhan Sabha: इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों ने मानसून सत्र के पहले दिन बिहार में बढ़ते अपराध और मतदाता पुनरीक्षण कार्य के मुद्दे पर NDA सरकार को घेरा। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से बड़ी मांग कर दी।
आज बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर जमकर हंगामा बोला। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष के नेताओं ने प्रदर्शन किया। भाकपा माले के विधायकों ने कपड़े पहनकर एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जताया। सदन में विपक्ष के विधायक गुंडाराज के नारे लगा रहे थे। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद शोक प्रस्ताव हुआ। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इधर, सदन से बाहर निकले प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार को बड़ी नसीहत दे दी।
विज्ञापन
तेजस्वी बोले- हमलोग गरीबों के साथ ऐसा भी होने देंगे
उन्होंने कहा कि हमलोगों की मांग है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर विधानसभा में एक चर्चा होनी चाहिए। लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर बिहार में विधानसभा है। ऐसे में चर्चा तो जरूरी है। लेकिन अगर लोकतंत्र को समाप्त करने का कोई प्रयास करेगा तो हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। गरीबों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जाए, उनका अस्तित्व न मिटाया जाए, इसके लिए हमलोग यह लड़ाई लड़ेंगे। अगर सरकार विधानसभा में चर्चा करने पर राजी नहीं होती है तो हम लोग आने वाले समय में आंदोलन करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी नेताओं को हमलोगों ने चिट्ठी लिखी है। सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करनी होगी।