वैशाली में बारिश के कारण जनसभा स्थल और हेलीपैड डूबा
बिहार में दो दिनों की झमाझम बारिश ने रैलियों का जोश ठंडा कर दिया है। वैशाली जिले के लालगंज में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा निर्धारित थी। वह एनडीए प्रत्याशी के वोट मांगने आने वाले थे। मंच और हैलीपैड की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन लगातार बारिश से जनसभा स्थल पानी से भर गया और हैलीपैड तालाब बन गया। बावजूद इसके कार्यकर्ता और समर्थक झंडे-बैनर लगाकर तैयारी में जुटे हैं। मोटरों से पानी निकाला जा रहा है और सभी को उम्मीद है कि खराब मौसम के बावजूद योगी आदित्यनाथ जरूर पहुंचेंगे।