फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा में रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा, नहाते समय डूबे दो युवक...दोनों की मौत; परिजनों में कोहराम

Sun, 09 Mar 2025 05:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गंगा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। दोनों मृतक युवक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज कब्रिस्तान इलाके के रहने वाले थे और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर रील्स बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहा रहे दो युवक डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चार दोस्त दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे कलेक्ट्रेट घाट पहुंचे थे। इनमें से आमिर और हसनुल बन्ना गंगा में नहा रहे थे, जबकि तीसरा दोस्त वीडियो बना रहा था और चौथा किनारे बैठा था। रील्स बनाने के दौरान आमिर और बन्ना गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविक ने एक युवक को बांस फेंककर बचा लिया, लेकिन आमिर और बन्ना की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कौन थे मृतक युवक?
दोनों मृतक युवक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज कब्रिस्तान इलाके के रहने वाले थे और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को निकालने के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया, जिसने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिए। परिजनों ने लिखित में पोस्टमार्टम न कराने की गुजारिश की, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुका है हादसा
26 फरवरी को भी इसी घाट पर बड़ा हादसा हुआ था। उस दिन नौ युवक डूबने लगे थे, जिसमें चार को बचा लिया गया था, जबकि पांच की मौत हो गई थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें