फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, आहर में डूबने से दोनों सगे भाइयों की मौत; गांव में पसरा मातम

Wed, 22 Jul 2026 02:15 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में पानी से भरे आहर में डूबने से दो सगे नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई नहाने के दौरान डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए आहर में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन
गांव में मातम पसरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को पानी से भरे आहर में डूबने से दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेसी गांव के पास खेतों में धान की रोपनी का काम चल रहा था। इसी दौरान हुसैनचक निवासी पिंटू सिंह के दोनों पुत्र अभिजीत कुमार (14) और प्रियांशु कुमार (13) भी खेत की ओर गए थे। बताया जाता है कि खेत के बगल में स्थित पानी से भरे आहर में छोटा भाई प्रियांशु नहाने के लिए चला गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई बचाने के लिए उतरा
छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई अभिजीत उसे बचाने के लिए आहर में उतर गया। बताया जा रहा है कि बचाने के प्रयास में दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इसी दौरान बगल के खेत में काम कर रहे एक किसान की नजर दोनों भाइयों पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


एम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को आनन-फानन में नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। परिजन दोनों बच्चों को लेकर एम्स पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-  पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
विज्ञापन


मृतकों की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक गांव निवासी पिंटू सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार (14) और प्रियांशु कुमार (13) के रूप में हुई है। दोनों के सगे भाई होने की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी गम का माहौल है। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें