फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस-हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन, हजारों युवाओं ने लिया हिस्सा

Tue, 12 Aug 2025 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: रजनीश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत भाजपा की ओर से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी पटना और जिले के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में पटना से सटे बिहटा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सगुना मोड़ से शुरू होकर शिवाला चौक, नेउरागंज, पैनाल, बिहटा चौक होते हुए विक्रम स्थित गांधी आश्रम में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा के पटना जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, रजनीश तिवारी सहित एनडीए गठबंधन दल के कई नेता मौजूद रहे।

रजनीश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत भाजपा की ओर से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है। हमारी सेनाएं लगातार देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हैं और देश की सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश और बिहार में एनडीए की सरकार विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। 

विज्ञापन


पढ़ें: नवगछिया रंगरा के साधोपुर में जमींदारी बांध टूटा, कोसी का पानी तेजी से फैला; कई गांवों में खतरा मंडराया

इसी क्रम में मनेर नगर इलाके में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नेता और युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें