फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दोस्त को बचाने के लिए गंगा में कूदे तीन युवक, चारों डूबने लगे; नाविकों ने तीन को बचाया, एक लापता

Sat, 12 Sep 2026 11:47 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दानापुर के फक्कर महतो घाट पर कुश दान पूजा के दौरान गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबने लगे। एक दोस्त को बचाने के लिए तीन अन्य युवकों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय नाविकों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 20 वर्षीय आयुष तेज धारा में बह गया। उसकी तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दानापुर नगर स्थित नासरीगंज के फक्कर महतो घाट पर कुश दान पूजा के दौरान गंगा में स्नान करने गए चार दोस्तों में से तीन को स्थानीय नाविकों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक युवक तेज धारा में बह गया। डूबे युवक की पहचान खगौल थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी सूरज कुमार चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र आयुष्मान उर्फ आयुष के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एक दोस्त को डूबता देख तीनों ने गंगा में लगाई छलांग
घाट पर मौजूद परिजनों ने बताया कि खगौल से ऑटो रिजर्व कर कुछ महिलाएं इन युवकों के साथ कुश दान पूजा के लिए नासरीगंज के फक्कर महतो घाट पहुंची थीं। इसी दौरान आयुष गंगा में स्नान करने लगा। तभी वह पानी की तेज धार में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन दोस्त रोहित, आदित्य और सन्नी गंगा में कूद पड़े। लेकिन वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

महिलाओं ने साड़ी फेंककर बचाने का किया प्रयास
चारों युवकों को डूबते देख घाट पर मौजूद महिलाओं ने साड़ी फेंककर उन्हें बचाने का प्रयास किया, मगर प्रयास व्यर्थ रहा। इसी दौरान स्थानीय नाविकों ने मौके पर पहुंचकर आदित्य, सन्नी और रोहित को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन आयुष गंगा की तेज धारा में बह गया और डूब गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पास्को केस पर सियासी संग्राम: बीजेपी नेता पर आरोपी के बचाव का आरोप, पीड़ित परिवार ने हाईकमान से मांगी कार्रवाई
विज्ञापन


एक युवक की तलाश जारी
दानापुर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि फक्कर महतो घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गया, जबकि तीन अन्य युवकों को नाविकों ने बचा लिया। डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें