फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला का बनाया पहले अश्लील वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: मामले की गभीरता देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित करवाई करते हुए पाटलीपुत्रा अपर थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सेंट्रल एसपी दीक्षा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना से एक शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामला पटना के पाटलीपुत्रा थानां क्षेत्र जहां तीन युवकों ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला गुरुवार को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की है। महिला ने 6 अगस्त 2025 पाटलीपुत्रा में तीन युवकों वैभव कुमार, अमन और रवि रंजन के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता द्वारा लिखित आरोप है कि ये तीनों युवक NEET की तैयारी कर रहे थे और लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे।

पढे़ं: मुख्य सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं का धरना, जमकर नारेबाजी
विज्ञापन


इन तीनों ने मिलकर महिला के बाथरूम का अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लगातार परेशान होकर अंततः महिला ने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन


मामले की गभीरता देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित करवाई करते हुए पाटलीपुत्रा अपर थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सेंट्रल एसपी दीक्षा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपी गिरफ्तार कर इसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें