फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 18 करोड़ की लागत से बनेगा थावे इको पार्क, वन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया शिलान्यास

Sat, 20 Sep 2025 05:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: वन मंत्री ने कहा कि पार्क में पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। सोलर लाइट से पार्क की रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
वन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्थानीय पर्यटन को नई दिशा देने के लिए गोपालगंज जिले के थावे में इकोपर्यटन पार्क का निर्माण किया जा रहा है । इस परियोजना का शिलान्यास शनिवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह इकोपर्यटन पार्क न केवल जिले के लोगों को मनोरंजन और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराएगा , बल्कि राज्य के पर्यटन क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि इस परियोजना में आधुनिकता और प्राकृतिक आकर्षण का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इसमें ओपन एम्पीथिएटर बनाया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। साथ ही आगंतुकों के लिए पार्क कैफेटेरिया का भी निर्माण किया जाएगा। आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए प्ले जोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां सुरक्षित और रोचक खेल उपकरण लगाए जाएंगे।

पार्क की सुरक्षा और सौंदर्य बढ़ाने के लिए बैम्बू फेंसिंग बैरियर और बैम्बू स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। जिपलाइन और लंगूर नेट जैसी एडवेंचरस गतिविधियां युवाओं और पर्यटकों के बीच खास आकर्षण होंगी। वहीं, साइकिल शेड और वॉकवे स्वास्थ्यप्रेमियों को प्रकृति के बीच सैर का अवसर देंगे।
विज्ञापन


पढे़ं: बिजली विभाग की लापरवाही ने कैमूर को जाम में फंसाया, स्कूली बस-एंबुलेंस तक फंसी; लोग परेशान

उन्होंने कहा कि पार्क में पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। सोलर लाइट से पार्क की रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आगंतुकों के विश्राम के लिए आरसीसी बेंच की सुविधा होगी। बर्ड वॉचिंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जहां पक्षी प्रेमी प्राकृतिक वातावरण में दुर्लभ प्रजातियों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके अलावे भव्य मुख्य द्वार बनाया जाएगा और शौचालय जैसी मूलभूत संरचनाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


डॉ सुनील कुमार ने कहा कि यह पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा और ऐतिहासिक महत्ता के साथ आधुनिकता का समागम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस इको पार्क से  स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, छोटे व्यवसायों और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें