फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 'शहजादा कहना भूल जाएं पीएम मोदी'- तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात? भाजपा के साथ JDU को भी घेरा

Fri, 08 May 2026 03:57 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, जदयू और एनडीए पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब परिवारवाद की बात न करे, क्योंकि मंत्रिमंडल में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को जगह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, जदयू और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने परिवारवाद, बिहार के विकास, बेरोजगारी, महिलाओं की भागीदारी और कानून-व्यवस्था जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा अब परिवारवाद पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसे शहजादा कहेंगे?

‘भाजपा परिवारवाद पर बात न करे’- तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने कहा कि राजद और उनके सहयोगी दल चुनाव जीतकर सत्ता में आए थे, जबकि भाजपा और जदयू परिवारवाद के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को गाली देना अलग बात है, लेकिन आज के कई नेता उसी राजनीतिक पाठशाला से निकले हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में अब 'ओरिजनल भाजपाई' नहीं बचे हैं और आने वाले समय में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बच्चों को भी राजनीति में देखा जाएगा।
विज्ञापन


छोटी जातियों और मुसलमानों को कुछ नहीं मिला
राजद नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा छोटी जातियों का वोट तो लेती है, लेकिन उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं देती। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कई मुसलमानों को टिकट दिया, लेकिन भाजपा बताए कि उसने कितने मुसलमानों को मौका दिया है।

बिहार के विकास पर भी उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार आज भी रोजगार, दवाई और कमाई के मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ मंत्री और विधायक बनाने की राजनीति में उलझी हुई है, जबकि विकास के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि छह महीने में सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया, सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ है। पेंशन योजना, आवास योजना और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पानी है या जहर! पहले पिता की जान गई, अब बेटी की मौत; बिहार में हुई इन मौतों पर कब जागेगी सरकार?

महिलाओं की भागीदारी और कानून-व्यवस्था पर सवाल
तेजस्वी ने मंत्रिमंडल में महिलाओं की कम भागीदारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या मंत्रिमंडल में 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह दी गई है? इसके साथ ही उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष जाति को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


‘भाजपा को क्षेत्रीय दल ही रोक सकते हैं’
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा को अगर कोई रोक सकता है तो क्षेत्रीय दल ही रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संघर्ष करेगी और संगठन को और मजबूत किया जाएगा। तेजस्वी ने पश्चिम बंगाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसी राज्य में हिंसा होती है तो भाजपा उस पर राजनीति करती है, लेकिन बिहार की घटनाओं पर चुप्पी साध लेती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें