मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
‘संविधान की भावना से विमुख सरकारों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं’
तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम्’, ‘अनेकता में एकता’ और ‘सर्वधर्म समभाव’ की विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं और बयानबाजी से सरकार देश की आत्मा को चोट पहुंचा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राज्य में नफरत फैलाने वाली सरकार का सत्ता में बने रहना न केवल अनैतिक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
'प्रेम और एकता से ही बनेगा अखंड भारत'
नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने कहा कि देश नफरती शक्तियों को पहचान चुका है और लोकतांत्रिक ढंग से ऐसे तत्वों को सत्ता से हटाने की ठान चुका है। नफरत का हारना बहुत जरूरी है, प्रेम का जीतना उससे भी अधिक जरूरी है। सबसे प्रार्थना है कि प्रेम चुनिए नफरत नहीं। एकता और अखंडता ही अखंड भारत का प्राण और ताकत है। जय हिंद!