फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव को ढूंढ़कर ट्रोल कर रहे लोग, भाजपा ने किया शेयर; कहा था- मेरा नाम भी डिलीट

Sat, 02 Aug 2025 03:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar SIR : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने 1:30 बजे कहा कि चुनाव आयोग ने उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया है। कुछ ही देर में आम लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी दिखाता वोटर लिस्ट वायरल कर दिया। भाजपा ने तो इस पर अभियान ही शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी ने दिखाया कि तेजस्वी का नाम मतदाता सूची में है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे आननफानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को यह बताया था कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उनका नाम भी वोटर लिस्ट से हटा दिया है। उन्होंने पूछा था कि अब वह चुनाव कैसे लड़ पाएंगे? कुछ ही देर बाद आम लोगों ने भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को सर्च करते हुए वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की मौजूदगी दिखने वाला प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भाजपा ने भी इस मुद्दे को हाथोंहाथ लिया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बकायदा तस्वीर सहित तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन


अब तो भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में दिखाते हुए तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद उन्होंने लिखा कि तेजस्वी जी आपकी योग्यता पर मुझे ही नहीं, आपके परिवार और पूरे बिहार को भी शंका है। S.I.R ड्राफ्ट में अपना नाम खोजना आपके लिए बहुत मुश्किल लग रहा होगा। आपका नाम 416 नंबर पर ससम्मान पिताजी के साथ दर्ज है, आप देख सकते हैं। अब तो भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए। राजद का भ्रम और डर दोनों बार-बार बोगस साबित हो रहा है।


आज ही तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर लगाया था बड़ा आरोप
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है। मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा? तेजस्वी ने चुनाव के एप को दिखाते हुए कहा कि उनके ईपीआईसी नंबर को सर्च करने पर उनका नाम मतदाता सूची में नहीं आ रहा है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने तुरंत ही तेजस्वी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि उनका नाम मतदाता सूची प्रारूप में है। आयोग ने एक मतदान केंद्र की सूची जारी की, जिसमें तेजस्वी का नाम 416वें नंबर पर उनकी तस्वीर के साथ मौजूद है। आयोग ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि तेजस्वी यादव ने एक बेतुका दावा किया है कि उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है। उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में क्रमांक 416 पर दर्ज है। इसलिए राजद नेता का दावा झूठा और तथ्यात्मक रूप से गलत है। 
विज्ञापन


मांझी ने कहा- चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोप कि उनका नाम चुनावी सूची में नहीं है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मुझे लगता है कि यह लोग किसी भी तरह से SIR को बदनाम करना चाहते हैं। चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है। अब, एक महीने का समय दिया गया है ताकि जो नाम छूट गए थे, उन्हें जोड़ा जा सके, इससे अधिक पारदर्शी क्या हो सकता है? इनके पास कोई मुद्दे नहीं हैं, यह झूठ बोलते हैं, और जनता सब कुछ समझती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें