फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: SSC परीक्षा रद्द होने को राहुल गांधी ने बताया भ्रष्टाचार और नाकामी की देन, नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Sat, 26 Jul 2025 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई युवा 400-500 किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनकी परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हुई थी और 1 अगस्त तक चलनी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार के कुछ केंद्रों पर एसएससी परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में इस तरह की अनियमितताएं सरकार की अक्षमता, भ्रष्टाचार और परीक्षा माफियाओं से गठजोड़ का नतीजा हैं।

राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा कुछ परीक्षा केंद्रों पर रद्द कर दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि SSC फेज-13 परीक्षा में सामने आई अनियमितताएं महज लापरवाही नहीं हैं, बल्कि मोदी सरकार की नाकाम और सड़ी हुई व्यवस्था का प्रतिबिंब हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे मधुबनी के लौकही प्रखंड, 426 करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई युवा 400-500 किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनकी परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हुई थी और 1 अगस्त तक चलनी है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि व्यवस्था की खामियों की वजह से लगातार पेपर लीक और परीक्षाओं की रद्दीकरण से लाखों युवाओं और उनके परिवारों की मेहनत, समय और उम्मीदें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में NEET, UGC-NET, UPPSC, BPSC और बोर्ड परीक्षाओं सहित 80 से अधिक परीक्षाएं धांधली की शिकार हुई हैं। 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सिर्फ इस साल ही 85 लाख बच्चों के भविष्य पर इस तरह की गड़बड़ियों का असर पड़ा है। सरकार इन समस्याओं को रोकने में नाकाम रही है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार के उसके दावे खोखले साबित हुए है। राहुल गांधी ने कहा कि यह सब सरकार की अक्षमता, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और परीक्षा माफिया से मिलीभगत का परिणाम है। युवाओं के सपनों के साथ यह विश्वासघात अब बंद होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें