फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में तेज रफ्तार बाइक ने आठ साल के बच्चे को कुचला, मौत के बाद लोगों में आक्रोश; जानिए पूरा मामला

Sun, 09 Aug 2026 07:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Road Accident News: पटना में यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए हर चौक-चौराहे पर कैमरा लगाया है। नियम तोड़ने वालों का चालान कट जाता है। लेकिन, इससे भी पटना के लड़कों को फर्क नहीं पड़ता है। आज गर्दनीबाग इलाके में तेज गति से बाइक चला रहे युवक ने आठ साल के मासूम की जान ले ली। इससे घटना में लोगों में आक्रोश है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
इसी जगह हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में रविवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दूसरी कक्षा के छात्र आठ वर्षीय उत्कर्ष कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सनोज कुमार का पुत्र उत्कर्ष अपने घर के पास गली में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उत्कर्ष को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवकों में से एक मौके से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया है। बाइक पर पुलिस का स्टिकर लगा होने की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी युवकों पर कार्रवाई करें। 

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, अन्य की तलाश
गर्दनीबाग थाना की पुलिस के अनुसार, एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। वह फिलहाल पटना के न्यू अलकापुरी रोड नंबर-9 में रहता था। पुलिस फरार युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Bihar: बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे; जानिए

20 साल के इंतजार के बाद हुआ था उत्कर्ष का जन्म
विज्ञापन

उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों के मुताबिक, करीब 20 साल के लंबे इंतजार और कई मन्नतों के बाद उसका जन्म हुआ था। उसके पिता सनोज कुमार चितकोहरा बाजार में दुकान चलाते हैं। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गर्दनीबाग थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने के साथ फरार बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें