फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजस्थान से बिहार आए CRPF जवान की मौत, राजगीर प्रशिक्षण केंद्र के बैरक में सोए तो जागे ही नहीं

Tue, 18 Mar 2025 01:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: सीआरपीएफ कैंप में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
विज्ञापन
जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगीर स्थित सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय पुखराज बरेला के रूप में हुई, जो राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले थे। वे अजमेर ग्रुप केंद्र से प्रशिक्षण के लिए आए थे और पिछले पांच सप्ताह से प्रशिक्षण ले रहे थे।
विज्ञापन


सोते समय मौत का शक
सीआरपीएफ कैंप के डीएसपी चंदन कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार रात पुखराज सामान्य रूप से सोए थे, लेकिन सुबह साथी जवानों ने जब उन्हें जगाने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्हें तुरंत यूनिट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: लीची के पेड़ से लटकता हुआ मिला मां और बेटी का शव, हत्या की जताई गई आशंका; इलाके में सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित कारण और जांच
प्रारंभिक जांच में दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मृतक जवान के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को बीकानेर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें