फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar SIR : तेजस्वी यादव के पास दो EPIC, मतदाता सूची में दो जगह नाम? 'अमर उजाला' की पड़ताल में जानें हकीकत

Sun, 03 Aug 2025 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : जिस तरह से बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर हंगामा मचा था, ऐसा लग रहा था कि कुछ-न-कुछ आगे भी होगा। वही हुआ। पहले कहा गया कि तेजस्वी यादव का नाम गायब हो गया। फिर दो EPIC वायरल हुए। जानिए, पूरी हकीकत शुरू से।
विज्ञापन
भाजपा ने शेयर की यह तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत ही विपक्ष के हंगामे से हुई। रोज कुछ-न-कुछ कहा जाने लगा। कहा गया कि लोग इसे रिस्पांस नहीं देंगे, हालांकि येन-केन-प्रकारेण चुनाव आयोग ने 98 प्रतिशत से ज्यादा वोटरों के पुनरीक्षण का दावा करते हुए लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम कारण बताकर हटाने की घोषणा की। अब ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई तो कई उपलब्ध वोटरों का नाम गायब होने की बात आई। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपना नाम गायब होने की जानकारी दी, हालांकि कुछ ही देर बाद चुनाव आयोग ने उनका वोटर लिस्ट सार्वजनिक करते हुए प्रमाण दिया कि नाम नहीं कटा है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद रविवार को तेजस्वी यादव के दो EPIC कार्ड का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा। राजद नेता भी इसे शेयर कर रहे। ऐसे में हकीकत समझना जरूरी है।

विज्ञापन


एक जुलाई को तेजस्वी यादव का रिकॉर्ड यह था
मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण पर विपक्ष के विवाद और नाम कटने की आशंकाओं को लेकर हंगामे को देखते हुए 'अमर उजाला' ने एक जुलाई को ही कई नेताओं और प्रमुख हस्तियों का मतदाता विवरण डाउनलोड कर लिया था। तेजस्वी यादव इस सूची में थे। अगर चुनाव आयोग के पास यह सुविधा है तो जांच भी सकता है कि 'अमर उजाला' ने तेजस्वी यादव का यह विवरण एक जुलाई को डाउनलोड किया था। इस विवरण में 36 वर्षीय तेजस्वी प्रसाद यादव 181 दीघा विधानसभा क्षेत्र और 30 पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के मतदाता के रूप में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय मतदान केंद्र पर 171 बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन के भाग मतदाता क्रमांक 481 पर दर्ज थे। इसमें उनका वोटर कार्ड नंबर- RAV0456228 दर्ज था। इसके अलावा, पूरे बिहार में तेजस्वी नाम के किसी व्यक्ति के पिता का नाम लालू नहीं था। मतलब, इस नाम और पिता के नाम का कोई दूसरा रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नहीं था।
वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव को ढूंढ़कर ट्रोल कर रहे लोग, भाजपा ने किया शेयर; कहा था- मेरा नाम भी डिलीट
विज्ञापन


अब तेजस्वी के पहचान पत्र में क्या बदल गया, यह समझें
तेजस्वी यादव का अब दो मतदाता पहचान पत्र वायरल हो रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आ रहा है कि अब भी मतदाता का प्रथम नाम तेजस्वी और पिता का प्रथम नाम  लालू सर्च करने पर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर सिर्फ एक जगह ही तेजस्वी यादव का नाम दर्ज है। विधानसभा क्षेत्र या लोकसभा क्षेत्र नहीं बदला है। मतदाता पहचान पत्र भी वही RAB0456228 ही है। मतदान केंद्र का नाम भी बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय है। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन ही उनका मतदान केंद्र है, हालांकि इसका बूथ नंबर बदलकर 171 की जगह 204 हो गया है। मतदान केंद्र का नंबर बदलने के कारण मतदाता क्रमांक 481 की जगह 416 हो गया है।

तेजस्वी यादव ने अब चुनाव आयोग से पूछे 10 सवाल, कहा- राजद इस षड्यंत्र का विरोध करेगा

विज्ञापन


भाजपा ने सबूत दिखाकर कहा- यह पूरी तरह गैर कानूनी कृत्य है
इधर, भाजपा ने सबूत दिखाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने जो EPIC No-RAB0456228 विधानसभा चुनाव 2020 में था वही अब 2025 में भी है। इसी पर उन्होंने पहले भी मतदान किया है। इससे पहला तथ्य ये सामने आता है कि जिस वोटर आईडी का दूसरा EPIC No.- RAB2916120 उन्होंने दिखाया वह पूर्णतया फर्जी ढंग से लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया है। भाजपा ने कहा कि अगर तेजस्वी द्वारा दिखाई गई वोटर आईडी उनके पास है तब तो और गंभीर सवाल उठता है कि क्या तेजस्वी यादव का नाम दो-दो जगह की मतदान सूची में है? फिर तो यह पूरी तरह गैर-कानूनी कृत्य है। बोगस वोटिंग, बूथ कैप्चरिंग, बैलेट लूटना, यह राजद के मूल चरित्र का अहम हिस्सा है। उसी चरित्र को तेजस्वी यादव ने खुलेआम दिखाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें